कटोरिया: कठौन गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी, मामला थाने पहुंचा
Katoria, Banka | May 31, 2026 कठौन गांव में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गयी। इस दुर्घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्ष द्वारा कटोरिया थाना में एक दूसरे के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया गया है।