धौलपुर: एडीजे रेखा यादव ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सर्दी को देखते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की सचिव एडीजे रेखा यादव ने निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं वन स्टॉप सेंटर द्वारा संधारित रजिस्टरों का अवलोकन भी किया।