धौलपुर: 40 लोगों ने सूर्य घर योजना के लिए आवेदन किया, बिजली घर परिसर में लगे शिविर में उपभोक्ताओं ने योजना की जानकारी ली
पीएम सूर्यघर बिजली योजना का शिविर मंगलवार को बिजली घर परिसर में आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के साथ भरतपुर जॉन के चीफ इंजीनियर उमेश गुप्ता ने किया। बिजली घर परिसर में लगाए गए शिविर में 40 लोगों ने सौर ऊर्जा लगवाने के लिए आवेदन दिए हैं। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराके योजना के बारे में जानकारी भी ली।