धौलपुर: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में संवैधानिक विशेषताओं पर आयोजित संगोष्ठी
संविधान दिवस के अवसर पर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय धौलपुर के सूचना केन्द्र में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपखण्ड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए चर्चा की। सहायक निदेशक राजकुमार मीना ने बताया कि भारतीय संविधान में विश्व के प्रमुख संविधानों की विशेषताओं का समावेश किया गया है।