धौलपुर: सीओ सिटी ने तीनों थानों में सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर दी जानकारी, IG 1 दिसंबर से ऑनलाइन जनसुनवाई करेंगे
भरतपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने एक दिसंबर से नई व्यवस्था लागू की है। इसमें पीड़ित वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जुड़ सकेंगे। इसे त्वरित विशेषाधिकार युक्त और जबाव देह परिवाद तंत्र (स्पार्क) का नाम दिया गया है। आईजी द्वारा शुरू की गई नई व्यवस्था को लेकर धौलपुर सीओ सिटी मुनेश मीणा ने धौलपुर शहर के तीनों थाना में पहुंचकर सीएलजी सदस्यों की बैठक ली।