दो आदतन नशा तस्करों के विरुद्ध PIT-NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई, मुक्त कारागार जबली में किया दाखिल
नशा तस्करी के विरुद्ध जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आदतन एवं बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध PIT-NDPS Act के प्रावधानों के तहत कठोर निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
इसी कड़ी में दो आदतन नशा तस्करों
1. श्री अश्वनी कुमार पुत्र श्री बिशन दास, निवासी गाँव बड्डू, डाकघर बाड़ी मझेड़वां, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), उम्र 35 वर्ष
2. श्री पंकज कुमार पुत्र श्री दुनी चंद, निवासी गाँव भदरे, डाकघर भपराल, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), उम्र 33 वर्ष के विरुद्ध धारा 3(1) PIT-NDPS Act के तहत निरोधात्मक डिटेंशन की कार्रवाई की गई है।
निरोधक प्राधिकारी (PIT-ND&PS Act) द्वारा डिटेंशन आदेश पारित किए जाने के उपरांत आदेशों की अनुपालना में दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद मुक्त कारागार, जबली में दाखिल करवाया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी अश्वनी कुमार के विरुद्ध ND&PS Act के तहत पूर्व में 3 मामले तथा आरोपी पंकज कुमार के विरुद्ध भी ND&PS Act के तहत पूर्व में 3 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों की लगातार आपराधिक संलिप्तता एवं नशा तस्करी में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई है, ताकि उन्हें भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त होने से रोका जा सके तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।
जिला बिलासपुर पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रतिबद्ध है तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई जारी रखेगी।
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Nov 5, 2026