सरीला: धगवां गाँव में आकाशीय बिजली से किसान और दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, प्रशासन ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के धगवां गांव में आकाशीय बिजली गिरने और दीवार ढहने से हुई दो मौतों के बाद शासन की ओर से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रविवार को क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी और एसडीएम सरीला राजकुमार गुप्ता ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के प्रमाण पत्र सौंपे।