सतना। बीते 5 सितंबर को सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर वन क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कॉलेज की 4 छात्राओं ने मिलकर अपनी ही एक सहेली को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और अभद्रता की। इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।
क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा की एक सहेली उसे किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में रहने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सहेली उसे बाजार जाने के बहाने घर से बाहर ले गई और सुनसान जगह पर 3 अन्य छात्राओं के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, जबरन लड़के से वीडियो कॉल पर बात करने का भी दबाव बनाया गया।
घटना के डर से पीड़ित छात्रा ने शुरुआत में घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ दिनों बाद जब छात्रा के किसी रिश्तेदार ने वीडियो देखा, तब परिजनों को इस खौफनाक घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने तुरंत थ�