देवसर: पहलगाम आतंकवादी हमले पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी तीखी प्रतिक्रिया, हताहत पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है साथ ही इस कायरतापूर्ण हमले मे दिवंगत हुए 28 पर्यटकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धारा 370 और 35A हटने के बाद कश्मीर अपने पुराने रंग मे आ चुका था तथा विकास और पर्यटन की नई गाथा गढ रहा था ।