हसनपुर: सैदनगली क्षेत्र में लाखों की चोरी, पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
नगंली पुलिस ने जनसहयोग की मदद से एक शातिर चोर को गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी बरामद की गई है। सैद नगली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।दरअसल, कस्बा सैद नगंली की सूर्यवंशी कॉलोनी निवासी श्रीमती अंशु पत्नी अरविन्द सैनी ने अपने घर से आभूषण और नकदी चोरी होने की शिकायत थाना सैदनगली में दर्ज कराई थी।