चकाई: गंगारायडीह गांव के समीप स्विफ्ट डिजायर कार ने यात्रियों से भरी ऑटो में मारी टक्कर,पंद्रह लोग घायल
Chakai, Jamui | Apr 28, 2024 चकाई थाना क्षेत्र अन्तर्गत चकाई -गिरिडीह मार्ग पर गंगारायडीह गांव के समीप स्विफ्ट डिजायर कार ने यात्रियों से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे ऑटो पर सवार लगभग पंद्रह लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।