चकाई: ग्रामीण विकास मंत्री ने शोकाकुल पूर्व विधान पार्षद के घर पहुंच कर जताया शोक
Chakai, Jamui | Apr 26, 2024 पूर्व विधान पार्षद एवं प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद की मां कैलाश देवी के निधन पर पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लगातार विभिन्न दलों के नेता पूर्व विधान पार्षद के आवास पर पहुंच रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जमुई जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार पूर्व विधान पार्षद के घर पहुचकर ढाढस दिया।