चकाई: चकाई में अलग-अलग जगहों पर आग लगने से भाजपा नेता सहित दो लोगों के घर जलकर हुए राख
Chakai, Jamui | Apr 26, 2024 चकाई में शुक्रवार को आग ने जमकर कहर बरपाया । आग की चपेट में आने से भाजपा नेता शालिग्राम पांडे सहित दो लोगों के घर जलकर राख हो गए दोनों ही घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। पहली घटना चकाई बाजार से सटे खास चकाई इलाके में हुई जहां भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शालिग्राम पांडे के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।