खेरागढ़: कागारौल में 2760 किलो 'जहरीली' खेसारी दाल बरामद, गांव-गांव खप रही थी
Kheragarh, Agra | May 20, 2026 कागारौल में ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती अरहर दाल के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार देर रात नगला घुरैला स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 2760 किलो प्रतिबंधित खेसारी दाल बरामद की। यह दाल गांव-गांव फेरी लगाकर अरहर बताकर बेची जा रही थी। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मुखबिर की सूचना पर सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र