लालकुऑ: नगर परिषद अध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी के बीच झड़प, धरना प्रदर्शन शुरू
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कोतवाली प्रभारी पर अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को शिकायत दी है। आरोप के बाद पूर्व सैनिक संगठन समेत कई लोग लालकुआं कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए हैं। मामले की जांच और पुलिस कार्रवाई की मांग जारी है।