घोड़ाडोंगरी: दूधावानी गांव के पास कुल्हाड़ी मारकर रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या, रानीपुर पुलिस जांच में जुटी
घोड़ाडोंगरी तहसील के दूधावानी गांव के पास कुल्हाड़ी मारकर रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या कर दी गई। रानीपुर पुलिस ने गुरुवार दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि दुधावानी गांव के पास रिटायर्ड रेलकर्मी मुन्नालाल बर्डे 75 साल की अज्ञात आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।