घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी की धाराखोह नदी में बुधवार को भी हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, सीएमओ ने किया निरीक्षण
घोड़ाडोंगरी की धाराखोह नदी में बुधवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। धाराखोह नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी व्यवस्थाएं की गई। वही नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ के एस उइके ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। नगर में बुधवार को भी धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं की झांकी निकाली गई। लोग डीजे की धुन पर नाचते नजर आए।