कल्याणपुर स्थित आवास विकास के रहने वाले राजकिशोर अग्निहोत्री अपनी सास की तेरहवीं में पूरे परिवार के 11 लोग के साथ वैन से औरैया में साहयल गांव गए थे। सभी शुक्रवार शाम 7 बजे कल्याणपुर घर लौट रहे थे।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास वैन बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। धीरे-धीरे गहरे पानी में चली गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है।