गोरखपुर: कलेक्ट्रेट से AC एग्जॉस्ट चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने बरामद किया सामान
गोरखपुर के कैंट थाना पुलिस ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय से एसी का एग्जॉस्ट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वोल्टास कंपनी का एसी एग्जॉस्ट भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक 20 जून की रात अज्ञात चोर ने जिला प्रोबेशन कार्यालय में लगे एसी से बाहर जाने वाले पाइप को काटकर उसका एग्जॉस्ट चोरी कर लिया था।