जमुई: NHM कर्मियों ने मांगों को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के पास से शहर में कैंडल मार्च निकालकर जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 FRAS से उपस्थिति बनाने के सिस्टम को बंद करने, केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की गारंटी देने, समान काम का समान वेतन देने , सहित अन्य मांगों को लेकर NHM कर्मियों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च पूरे बाजार का भ्रमण कर समाप्त हुई। इस दौरान भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह के साथ NHM कर्मियों ने सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।