पुन्हाना: गांव किरा के आंगनवाड़ी केंद्र पर प्ले स्कूल रेडीनेस मेले का हुआ आयोजन,अब खेल-खेल में पढ़ेंगे नौनिहाल
Punahana, Nuh | Apr 4, 2024 जेबीटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि जिले के 84 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करते हुए प्ले स्कूल बनाया गया है। इनकी विधिवत शुरुआत एक अप्रैल से हो चुकी है। इन प्ले स्कूल के माध्यम से नोनिहालो को खेल-खेल में पढ़ना लिखना सिखाया जाएगा।