मुरैना नगर: तुस्सीपुरा बीएल गार्डन के पास महिला के साथ ससुराल वालों ने की मारपीट, घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मामला दर्ज
स्टेशन थाना क्षेत्र के तुस्सीपुरा में बीएल गार्डन के पास ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर दी, जिसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई, जिसके बाद उसको स्टेशन थाने ले जाया गया। जहां मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज कराया गया है ।जिसके बाद घायल महिला को उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।