मुरैना नगर: नाका गांव में युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद माता बसैया थाना पुलिस ने जांच शुरू की
मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के नाका गाँव में एक युवक की बीती रात संदिग्ध परस्थियों में मौत हो गई।परिजन युवक को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल लेकर आये थे जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।आज पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों द्वारा कोई संतोष जनक जवाब न मिलने पर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग क़ायम कर जांच शुरू की।