मुरैना नगर: संजय कॉलोनी में वृद्ध महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में STD वाली गाली में रहने वाली एक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।पता चलते ही फंदे से उतारकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची और मृतिका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।