मुरैना नगर: नकल न कराने पर गंगा पब्लिक स्कूल के बाहर छात्र की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
मुरैना शहर के उत्तमपुरा में रहने वाला 12वीं क्लास का छात्र आज अपना पेपर देने गंगा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर गया था।पास में बैठे एक अन्य छात्र अनूप ने उससे नक़ल कराने को कहा तो छात्र ने मना कर दिया।पेपर समाप्त होने के बाद जब छात्र बाहर आया तो अनूप छात्र ने आधा दर्जन लड़कों से छात्र की मारपीट कर भाग गए।पीड़ित छात्र ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की है।