जगदलपुर: जिला और सत्र न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ जिला प्रधान न्यायाधीश मनीष ठाकुर ने किया
शनिवार सुबह 10 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत शुभारम्भ किया गया। नेशनल लोक अदालत का जिला प्रधान न्यायाधीश मनीष ठाकुर ने पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया।इस लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, व्यवहार वाद के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण, पारिवारिक विवाद के प्रकरण, श्रम विवाद के प्रकरण, सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।