जगदलपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन, 3 किमी वॉकथॉन का भी आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज शनिवार को सुबह सूषमा विंग्स ऑफ कैंसर सपोर्ट सोसायटी द्वारा आयोजित नारी इन साड़ी "वॉकेथॉन" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सर्वप्रथम सभी मातृशक्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।