जगदलपुर: दलपत सागर चौक में यातायात पुलिस ने ग्रामीणों को दोपहिया वाहनों में अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन नंबर लिखाने की दी समझाइश
उप पुलिस अधीक्षक यातायात 'संतोष जैन' के नेतृत्व में दलपत सागर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।जिसमें उन विशेष रूप से उन वाहन चालकों को समझाइश और चेतावनी दी गई। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन ने वाहन चालकों को निर्धारित मापदंड में वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखाने, हेलमेट पहनने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर नहीं लगाने की समझाइश ग्रामीणों को दी।