ज़मानिया: गाजीपुर सदर विधायक जयकिशुन साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, सावन और मोहर्रम त्योहार को लेकर दिया बयान
गाजीपुर सदर विधायक जय किशन साहू ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ पार्टी कार्यालय से निर्देश प्राप्त हुआ है बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ना और उसका विस्तार करना है जिसके लिए बैठक हुआ है। वही सावन और मुहर्रम त्यौहार को लेकर विधायक ने कहा हिंदू मुस्लिम मिलकर त्यौहार मनाएं।