कोल: हरदुआगंज नहर में डूबे शख्स का 4 दिन बाद हाथरस की नहर में मिला शव, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 15, 2025 हरदुआगंज की नहर में डूबे व्यक्ति का शव 4 दिन बाद हाथरस में मिला है। 55 वर्षीय राजवीर सिंह 11 जुलाई को अपने गांव से दवा लेने गए थे। शाम के समय वह हरदुआगंज में नहर के किनारे बैठ गए। इसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गए। पुलिस और एनडीआरएफ को 4 दिन बाद उनका शव हाथरस में मिला है।