कोल: जमालपुर में अतिक्रमण पर सख्ती और पात्रों को न्याय, नगर आयुक्त का वेंडिंग ज़ोन में बड़ा फैसला
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 आपको बता दें जनपद अलीगढ़ में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जमालपुर वेंडिंग ज़ोन में साल भर से चल रहे गतिरोध को एक घंटे में सुलझा लिया। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों की मांग पर सहमति व्यक्त की और पूर्व में की गई लॉटरी प्रणाली को निरस्त करने की घोषणा की। अब एक परिवार के एक ही सदस्य को दुकान आवंटित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले।