सिराथू: म्योहरा में बंदरों के आतंक से लोग परेशान, बंदरों के हमले से कई लोग हो चुके हैं घायल #jansamasya
सिराथू तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम के म्योहरा में बंदरों का आतंक छाया हुआ है।शनिवार शाम एक युवक पर बंदरों के झुण्ड ने हलमा कर दिया।घटना में अनुराग का हांथ टूट गया।यहा लोगों ने बताया कि कई गर्भवती महिलाओं पर कई बार हमला किया है।बताया कि लोग अपनी छतों पर नहीं जा सकते।कोई भी सामान देखकर बन्दर हमलावर होते हैं।शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती है।