आरोन: देहरी खुर्द गांव में खेत में पानी की निकासी न होने से गल गई चार बीघा मक्का की फसल, किस ने कलेक्टर से की शिकायत
Aron, Guna | Aug 14, 2024 आरोन तहसील के देहरी खुर्द में खेत में भरे पानी की निकासी न होने से फरियादी रामकृष्ण रघुवंशी की 4 बीघा मक्का की फसल गल गई। 13 अगस्त को कलेक्टर से की शिकायत में किसान रामकृष्ण रघुवंशी ने बताया, खेत के तीन तरफ की साइड तालाब की पार है एक साइड में पंचायत में सड़क बना दी है। बारिश का पानी भरने से फसल गल रही है। पानी निकासी कर रास्ता बनाने कलेक्टर से मांग की गई।