बीकानेर: भीषण गर्मी के बीच कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदला, 27 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
बीकानेर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर निशांत जैन ने स्कूल समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश 27 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इसके तहत प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के समय में कोई पर