पटना ग्रामीण: रामकृष्णा नगर के निताई इंफोटेक परीक्षा केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की परीक्षा रद्द
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सोमवार को आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी यानि सीएचओ की परीक्षा रद्द कर दी गयी है। इसको लेकर आज यानी 2 दिसंबर को परीक्षा होनी थी और अब इसे रद्द कर दिया गया है। परीक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने सुबह 10 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी।