पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में बिहार पुलिस के सफल अभ्यर्थियों का धरना, NCL, EWS दस्तावेज मांगने का विरोध
सोमवार की दोपहर 12 बजे से राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार पुलिस के हजारों सफल अभ्यर्थियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा NCL, EWS के लेटेस्ट दस्तावेज मांगने का विरोध जता रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो सड़क पर आंदोलन करेंगे।