भभुआ: पथलउर के समीप सुअरा नदी से मिले महिला के शव का भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Sep 22, 2024 भगवानपुर प्रखंड के पथलउर के समीप सुअरा नदी में रविवार की सुबह एक महिला के मिले शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया पैर फिसलने के कारण नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई। जो 3 दिन बाद महिला का शव मिला है। परिजनों ने बताया मृत महिला भुटना देवी मोहनपुर गांव की रहने वाली बताई जाती है।