सतना 6 नवंबर 2026/चित्रकूट दीपावली मेला ड्यूटी हेतु लगभग 1000 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर कर्तव्य स्थल के लिए किया गया रवाना।
---
चित्रकूट में आयोजित होने वाले दीपावली मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यापक ड्यूटी व्यवस्था की गई है। #सतना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात प्रेम लाल कुर्वे रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल के द्वारा लगभग 1000 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने निर्धारित कर्तव्य स्थलों पर समय से पहुंचकर पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करें तथा मेला क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर सक्रिय रहें।
ब्रीफिंग के उपरांत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ उनके निर्धारित कर्तव्य स्थलों के लिए रवाना किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा दीपावली मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP