कमिश्नर एवं आईजी ने भी दीपावली मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भगवान कामतानाथ के किए दर्शन-पूजन, मंदाकिनी गंगा में घाटों पर किये गये सुरक्षा इंतजामों का किया निरीक्षण
-----
सतना 06 नवम्बर 2026/चित्रकूट में आयोजित दीपावली अमावस्या मेले के अवसर पर Rewa Commissioner श्री शीलेन्द्र सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री गौरव राजपूत ने चित्रकूट पहुंचकर पांच दिवसीय दीपावली मेले पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, स्वच्छता एवं जनसुविधा के लिए किये गये प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने एनडीआरएफ की नौका में सवार होकर भरत घाट से रामघाट तक मंदाकिनी नदी में किये गये श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपदा के लिए किये गये प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने भरत घाट पर मां मंदाकिनी गंगा की आरती के लिए सजाये गये मंडप और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। कमिश्नर श्री सिंह और आईजी श्री राजपूत ने पीली कोठी से श्रीराम जानकी महल मंदिर तक पैदल चलकर समूचे परिक्रमा पथ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के किये गये प्रबंधों का जायजा लिया।
इस दौरान कमिश्नर श्री शीलेन्द्र सिंह एवं आईजी श्री गौरव राजपूत ने श्री राम जानकी महल मंदिर पहुंचकर गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा हस्तलिखित रामचरित मानस का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात कमिश्नर श्री सिंह और आईजी श्री राजपूत ने भरत घाट पर आयोजित मां मंदाकिनी गंगा की भव्य आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सतना