लातेहार: वन पट्टा विवाद: ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, फ़र्ज़ी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की मांग
लातेहार सदर प्रखंड के ग्राम बिनगड़ा, पंचायत तरवाडीह के ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त को आवेदन सौंपकर गांव में आपसी सौहार्द बिगाड़ने, फर्जी शिकायत करने तथा सामाजिक अशांति फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।