शाहपुरा: शहपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 3 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया
शाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि आकाश जाटव श्री राम अवस्थी और फूलमती बर्मन लंबे समय से फरार चल रहे थे इन पर इनाम भी घोषित किया गया था जिसके बाद शहपुरा पुलिस ने उनकी सरगर्मी से तलाश करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज थे और लगातार उनकी पुलिस तलाश कर रही थी।