बेंगाबाद: लखारी मोहल्ला में जल संकट को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम पहुंचकर सहायक उपनगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
लखारी मोहल्ला में पेयजल किल्लत को लेकर शनिवार को 2 बजे एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कार्यालय पहुंचा और सहायक उपनगर आयुक्त अशोक हादसा को ज्ञापन सौंपा।बताया गया कि लखारी में पाइप लाइन बिछा रहने के बावजूद दर्जनों घरों में इस भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। नियमित रूप से पानी आपूर्ति हेतु भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में यहां ज्ञापन दिया गया।