बेंगाबाद: रोड स्थित स्कॉलर बी.एड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने बस स्टैंड रोड स्थित स्नेहदीप वृद्धाआश्रम का दौरा किया
बेंगाबाद रोड स्थित स्कॉलर बी.एड कॉलेज के प्रशिक्षुओ ने शुक्रवार को 3 बजे बस स्टैंड रोड स्थित स्नेहदीप वृद्धाआश्रम का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य न केवल सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना था, बल्कि विद्यार्थियों को समाज के बुज़ुर्ग सदस्यों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का पाठ पढ़ाना भी था।