बेंगाबाद: डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने विकास योजनाओं की समीक्षा की
डीआरडीए सभागार में शनिवार को 2 बजे बैठक कर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने प्रखंडों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें।