बेंगाबाद: जबरन ज़मीन हड़पने की साजिश के खिलाफ फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में ग्रामीण बेंगाबाद थाना पहुंचे, दिया आवेदन
जबरन हड़पने की साजिश किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को 12 बजे फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में कई ग्रामीण बेंगाबाद थाना पहुंचे।थाना में दिए आवेदन में सिजुआ कोल्हरिया निवासी अकल कोल कहा है कि 78 डिसमिल जमीन उन्हें सरकार से मिली है। जिस पर उनका घर, मकान, कुआं, बारी सब स्थित है, जिसका 2011- 12 तक मालगुजारी रसीद भी भुगतान किया हुआ है।सारे गांव वाले इस बात को जानते हैं।