बेंगाबाद: गिरिडीह में तेज हवाओं और बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
गिरिडीह के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पिछले दो दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी।शाम 7 बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, जिससे बाजार जाने वाले, ऑफिस से लौटने वाले और शाम की सैर पर निकलने वाले लोगों को राहत मिली।