बड़ौत: अंगदपुर जौहड़ी निवासी मादक पदार्थ तस्करी का हिस्ट्रीशीटर विजय उर्फ बिजार गिरफ्तार, 1.250 किलोग्राम गांजा बरामद
Baraut, Bagpat | May 29, 2025 थाना बिनौली पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी विजय उर्फ बिजार पुत्र ऋषिपाल निवासी अंगदपुर जौहड़ी के विरोध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बिनौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है।