Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

फरीदाबाद: फरीदाबाद के विनय नगर में गाली देने से मना करने पर पड़ोसी ने पड़ोसी पर किया हमला

Faridabad, Faridabad | Nov 4, 2025
फरीदाबाद विनय नगर में पवन ने वीडियो को दी जानकारी में बताया है कि आज सुबह उनके पड़ोसी घर का टैंक खाली करवा रहे थे जिसके चलते उन्होंने टैंक बुलवाया और बाइक हटाने को कि उनके परिवार ने बाइक हटा ली लेकिन वह गुस्सा हो गए और उन्हें भोजपुरी में गाली देने लगे पवन ने जब इस चीज का विरोध किया तो उन्होंने बाहर से 10 से 12 लड़के बुलाकर उनके और उनके परिवार की पिटाई लगे

MORE NEWS

स्वयं को बताते थे समाजसेवी व पत्रकार, थाना मुजेसर की टीम ने की गिरफ्तारी

फरीदाबाद: थाना मुजेसर पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जिनको 13 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ उपरांत दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-10 फरीदाबाद निवासी एक शराब ठेका संचालक ने 13 जून को थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि वह थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब ठेके का संचालन करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार रोहताश तथा उसकी पत्नी स्वयं को समाजसेवी व पत्रकार बताकर ठेका संचालक पर दबाव बनाते थे तथा ठेका चलाने के एवज में प्रतिमाह ₹10,000 की रंगदारी की मांग करते थे। इसके अतिरिक्त ठेके के आसपास रेहड़ी एवं खोखा संचालकों से भी प्रतिदिन ₹100 की अवैध वसूली की मांग की जाती थी।

शिकायत में बताया गया कि आरोपित दंपति रंगदारी न देने पर शराब ठेके की वीडियो बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने की धमकी देते थे। साथ ही महिला द्वारा झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने तथा पुलिस शिकायत कराने की धमकी दी गई। आरोपितों द्वारा पिछले लगभग 8 से 9 महीनों से ₹7,000 प्रतिमाह के हिसाब से अवैध रूप से रंगदारी वसूली जा रही थी।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत होने के तुरंत बाद ही आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपित शराब ठेके के आसपास शराब पीने वाले व्यक्तियों तथा वहां होने वाली अन्य गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे। बाद में इन वीडियो का इस्तेमाल कर ठेका संचालक पर दबाव बनाकर धन उगाही की जाती थी। आरोपी, वीडियो प्रशासन को भेजने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय से अवैध वसूली कर रहे थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसको तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा, ताकि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।

फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता अथवा किसी अन्य प्रभावशाली पहचान का उपयोग कर अवैध वसूली, धमकी या ब्लैकमेलिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार दबाव बनाकर धन की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

स्वयं को बताते थे समाजसेवी व पत्रकार, थाना मुजेसर की टीम ने की गिरफ्तारी फरीदाबाद: थाना मुजेसर पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जिनको 13 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ उपरांत दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-10 फरीदाबाद निवासी एक शराब ठेका संचालक ने 13 जून को थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि वह थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब ठेके का संचालन करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार रोहताश तथा उसकी पत्नी स्वयं को समाजसेवी व पत्रकार बताकर ठेका संचालक पर दबाव बनाते थे तथा ठेका चलाने के एवज में प्रतिमाह ₹10,000 की रंगदारी की मांग करते थे। इसके अतिरिक्त ठेके के आसपास रेहड़ी एवं खोखा संचालकों से भी प्रतिदिन ₹100 की अवैध वसूली की मांग की जाती थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपित दंपति रंगदारी न देने पर शराब ठेके की वीडियो बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने की धमकी देते थे। साथ ही महिला द्वारा झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने तथा पुलिस शिकायत कराने की धमकी दी गई। आरोपितों द्वारा पिछले लगभग 8 से 9 महीनों से ₹7,000 प्रतिमाह के हिसाब से अवैध रूप से रंगदारी वसूली जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत होने के तुरंत बाद ही आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपित शराब ठेके के आसपास शराब पीने वाले व्यक्तियों तथा वहां होने वाली अन्य गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे। बाद में इन वीडियो का इस्तेमाल कर ठेका संचालक पर दबाव बनाकर धन उगाही की जाती थी। आरोपी, वीडियो प्रशासन को भेजने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय से अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसको तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा, ताकि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें। फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता अथवा किसी अन्य प्रभावशाली पहचान का उपयोग कर अवैध वसूली, धमकी या ब्लैकमेलिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार दबाव बनाकर धन की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Faridabad, Faridabad | Jun 14, 2026

निगम की जमीन से कब्जा मुक्त हुआ,अब बनेगा पार्क किया मुहूर्त, लोगों को मिलेगी भरपूर ऑक्सीजन*

👉सूबेदार कॉलोनी में भी बनेगी 30 इंटरलॉकिंग टाइल्स की गलियां- मूलचंद शर्मा विधायक* 

👉विधायक मूलचंद शर्मा की मंच से चेतावनी कहा पार्क पर यदि किसी का अभी भी आ रहा है कब्जा तो स्वयं हटा ले नहीं तो चलेगा जेसीबी का पंजा*

बल्लभगढ़ A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सबसे पहले वार्ड-45 स्थित सूबेदार कॉलोनी में लगभग 90 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली 30 गलियों के इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके पश्चात वार्ड-41 की फ्रेंड्स कॉलोनी में लगभग 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक पार्क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी तथा स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर कार्य का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास की यह गति इसी प्रकार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क, पार्क, पेयजल, सीवरेज और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस मौके पर वार्ड-45 के भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश, वार्ड-41 के पार्षद महेश गोयल, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, अजय बिसला,पूर्व पार्षद बुद्धा सैनी, उद्यम आढ़ाना, अनिल शर्मा, मुनीम भड़ाना, नरेंद्र, नरेंद्र बिसला, सोहन सिंह, ओमप्रकाश शास्त्री, कमल यादव, अजय शर्मा, दिनेश मुदगिल,भारत शर्मा,अशोक शर्मा,सोनू,जेई बलराज, निगम जनसंपर्क अधिकारी जोगेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

निगम की जमीन से कब्जा मुक्त हुआ,अब बनेगा पार्क किया मुहूर्त, लोगों को मिलेगी भरपूर ऑक्सीजन* 👉सूबेदार कॉलोनी में भी बनेगी 30 इंटरलॉकिंग टाइल्स की गलियां- मूलचंद शर्मा विधायक* 👉विधायक मूलचंद शर्मा की मंच से चेतावनी कहा पार्क पर यदि किसी का अभी भी आ रहा है कब्जा तो स्वयं हटा ले नहीं तो चलेगा जेसीबी का पंजा* बल्लभगढ़ A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सबसे पहले वार्ड-45 स्थित सूबेदार कॉलोनी में लगभग 90 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली 30 गलियों के इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके पश्चात वार्ड-41 की फ्रेंड्स कॉलोनी में लगभग 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक पार्क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी तथा स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास की यह गति इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, पार्क, पेयजल, सीवरेज और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस मौके पर वार्ड-45 के भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश, वार्ड-41 के पार्षद महेश गोयल, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, अजय बिसला,पूर्व पार्षद बुद्धा सैनी, उद्यम आढ़ाना, अनिल शर्मा, मुनीम भड़ाना, नरेंद्र, नरेंद्र बिसला, सोहन सिंह, ओमप्रकाश शास्त्री, कमल यादव, अजय शर्मा, दिनेश मुदगिल,भारत शर्मा,अशोक शर्मा,सोनू,जेई बलराज, निगम जनसंपर्क अधिकारी जोगेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Faridabad, Faridabad | Jun 14, 2026

Sector 57,58 Dividing road Near FIT to Om Dharm Kanta Faridabad

Sector 57,58 Dividing road Near FIT to Om Dharm Kanta Faridabad

Faridabad, Faridabad | Jun 14, 2026

फाइनेंस कमेटी गठन के बाद मंत्री राजेश नागर से मिले महापौर एवं पार्षद 

A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ मंत्री राजेश नागर बोले, फाइनेंस कमेटी बनने से फरीदाबाद के वफरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के उपरांत महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा एवं पार्षद प्रदीप टोंगर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
मंत्री राजेश नागर ने महापौर प्रवीण बत्रा जोशी एवं नवनियुक्त फाइनेंस कमेटी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी शहर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक एवं शहरी केंद्र है, जिसके समग्र विकास के लिए वित्तीय संसाधनों का सही नियोजन और प्रभावी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। फाइनेंस कमेटी इस दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी शहरों के सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। फरीदाबाद में भी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़कों, सीवर, जलापूर्ति, स्वच्छता तथा अन्य जनहितकारी परियोजनाओं को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महापौर और फाइनेंस कमेटी के सदस्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
मंत्री राजेश नागर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने महापौर एवं फाइनेंस कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए उनका पूरा सहयोग सदैव उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा एवं पार्षद प्रदीप टोंगर ने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।
मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और फरीदाबाद भी इस विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

फाइनेंस कमेटी गठन के बाद मंत्री राजेश नागर से मिले महापौर एवं पार्षद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ मंत्री राजेश नागर बोले, फाइनेंस कमेटी बनने से फरीदाबाद के वफरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के उपरांत महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा एवं पार्षद प्रदीप टोंगर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की। मंत्री राजेश नागर ने महापौर प्रवीण बत्रा जोशी एवं नवनियुक्त फाइनेंस कमेटी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी शहर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक एवं शहरी केंद्र है, जिसके समग्र विकास के लिए वित्तीय संसाधनों का सही नियोजन और प्रभावी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। फाइनेंस कमेटी इस दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी शहरों के सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। फरीदाबाद में भी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़कों, सीवर, जलापूर्ति, स्वच्छता तथा अन्य जनहितकारी परियोजनाओं को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महापौर और फाइनेंस कमेटी के सदस्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मंत्री राजेश नागर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने महापौर एवं फाइनेंस कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए उनका पूरा सहयोग सदैव उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा एवं पार्षद प्रदीप टोंगर ने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और फरीदाबाद भी इस विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Faridabad, Faridabad | Jun 14, 2026

Faridabad, Faridabad | Jun 14, 2026