नरवर: मगरोनी पुलिस चौकी के सामने हनुमान मंदिर में घुसा चंदन गोयरा, सर्प मित्र सलमान पठान ने सुरक्षित पकड़ा
मगरोनी पुलिस चौकी के सामने स्थित हनुमान जी मंदिर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चंदन गोयरा (मॉनिटर लिजर्ड) मंदिर परिसर में घुस आया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जैसे ही गोयरे को देखा, वहां हड़कंप मच गया।