साहिबगंज: मिर्जाचौकी पुलिस ने रेलवे फाटक से देशी कट्टे के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में जांच के बाद भेजा जेल
मिर्जाचौकी की पुलिस को आज गुप्त सूचना मिली कि दो युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के नियत से रेलवे फाटक पर देशी कट्टे के साथ खड़े हैं।पुलिस टीम ने रेलवे फाटक पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस क्रम में दो युवक मिले, उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ व आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।